फर्रुखाबाद , मई 19 -- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मंगलवार को दो इंस्पेक्टरों और छह उपनिरीक्षकों सहित कुल आठ पुलिस कर्मियों के तबादले कर दिए। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि पुलिस लाइन फतेहगढ़ में तैनात इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह का स्थानांतरण किया गया है, जबकि प्रभारी रिट सेल के पद पर तैनात इंस्पेक्टर समर बहादुर यादव को अपराध शाखा भेजा गया है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक भूकेन्द्र सिंह को थाना कमालगंज से थाना शमशाबाद, उपनिरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस लाइन से थाना शमशाबाद तथा उपनिरीक्षक धनीराम को पुलिस लाइन से थाना कायमगंज स्थानांतरित किया गया है।
इसके अलावा उपनिरीक्षक राकेश कुमार को पुलिस लाइन से वरिष्ठ उपनिरीक्षक थाना जहानगंज, उपनिरीक्षक सर्वेश कुमार को पुलिस लाइन से थाना राजेपुर तथा उपनिरीक्षक अजय कुमार को पुलिस लाइन से थाना मेरापुर भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक ने सभी स्थानांतरित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित