फर्रुखाबाद , अक्टूबर 11 -- उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिलेकेथाना जीआरपी पुलिस ने चार बर्षो से फरार कुख्यात वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजने की अग्रिम कार्यवाही की।
जीआरपी सूत्रों के अनुसार, फर्रुखाबाद जिले के थाना कमालगंज के ग्राम महरुपुर रावी का निवासी अंकित उम्र 22 वर्ष के विरुद्ध थाने में दर्ज एक मुकदमे में वर्ष 2022 से रेलवे न्यायालय में पेश नहीं हो रहा था, जिसके खिलाफ न्यायालय द्वारा गिरफ्तारी के लिए कई बार गैर जमानती वारंट जारी किए गए लेकिन अपराधी अपना नाम छुपा कर, जगह बदल -बदल कर रह रहा था।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर फर्रुखाबाद जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक दिनेश प्रकाश शर्मा को पता चला कि वर्ष 2022 से फरार वारंटी कुख्यात अपराधी पंजाब से अपने आवास पर आया हुआ है। इसी सूचना के आधार पर उन्होंने अपने नेतृत्व में, एक पुलिस ने टीम गठित करके शनिवार रात्रि 8:50 बजे फरार कुख्यात वारंटी अपराधी के आवास महरुपुर राबी पर छापामारी करके, उसे धर-दबोचा और आज रविवार को जेल भेजने की अग्रिम कार्यवाही की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित