फर्रुखाबाद , अगस्त 30 -- उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में आज रविवार को बांद्रा से लखनऊ जारही एक्सप्रेस ट्रेन में, सफर कर रही एक महिला यात्री की अचानक तबीयत खराब हो जाने पर,उसको यहां के एक अस्पताल में पहुंचते ही मृत घोषित कर दिया गया।
आरपीएफ सूत्रों के अनुसार प्रदेश के जनपद बलरामपुर थाना जरवा कस्वा नेवलगढ निवासिनी नीतू उम्र करीब 27 वर्ष, अपने पति नरेश तथा भाई हरिशंकर के साथ महाराष्ट्र के बांद्रा से लखनऊ के लिए चलने वाली 20921 एक्सप्रेस ट्रेन से कोच एस -3 वर्थ संख्या 67 पर यात्रा कर रही थी।
सूत्रों के अनुसार यह एक्सप्रेस ट्रेन आज रविवार जब पूर्वोत्तर रेलवे कासगंज स्टेशन से रवाना हुई तो महिला यात्री नीतू की अचानक तबीयत खराब हो गई और ट्रेन जैसे ही फर्रुखाबाद के प्लेटफार्म नंबर दो पर करीब9:44 बजेआकर रुकी तो महिला के भाई ने प्लेटफार्म पर उतरकर आरपीएफ से सहयोग की अपेक्षा की। इसके बाद परिवारजनों के सहयोग से महिला यात्री को बेहोशवस्था में ट्रेन से नीचे उतारा गयाऔर आरपीएफ के सिपाही सुनील कुमार ने सहयोग से इस महिला यात्री को फर्रुखाबाद के डॉक्टर राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चिकित्सा उपचार के लिए ले जाया गया। यहां सरकारी चिकित्सा को डॉक्टर ऋषिकांत वर्मा ने महिला यात्री नीतू को मृत घोषित कर दिया और शव को शवगृह रखवा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित