पौड़ी , जनवरी 28 -- केन्द्र सरकार द्वारा जारी विशिष्ट विकलांगता पहचान पत्र (यूडीआईडी) कार्ड एवं दिव्यांगता प्रमाण पत्रों के सत्यापन तथा फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से लाभ लेने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के निर्देशों के प्रभावी अनुपालन को लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पौड़ी कार्यालय में बैठक आयोजित हुई।

बैठक की अध्यक्षता सिविल जज (सीनियर डिवीजन)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नाज़िश कलीम ने बुधवार को की। बैठक में दिव्यांगजनों के अधिकारों की सुरक्षा, वास्तविक पात्र लाभार्थियों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने तथा फर्जी कार्ड धारकों पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने पर विस्तार से चर्चा की गयी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित