फरीदाबाद , अक्टूबर 29 -- दिल्ली के बाद अब फरीदाबाद में भी प्रदूषण नियंत्रण को लेकर सख्ती बढ़ा दी गई है। केंद्र सरकार के निर्देशों के तहत शहर में ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप-1) लागू किया गया है। इसके बाद हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निर्माण स्थलों पर निगरानी तेज कर दी है।

बोर्ड की टीमें विभिन्न क्षेत्रों में जाकर जांच कर रही हैं कि निर्माण कार्यों के दौरान प्रदूषण रोकने के नियमों का पालन किया जा रहा है या नहीं। निर्माण कंपनियों और ठेकेदारों को नोटिस जारी कर आवश्यक इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं। निर्माण सामग्री को ढककर रखने और धूल उड़ने से रोकने के लिए नियमित पानी का छिड़काव करने को कहा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित