पटना , जुलाई 08 -- बिहार में पटना जिले की पुलिस ने कदमकुआं थाना क्षेत्र से लंबे समय से फरार चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य) के निर्देशन में कदमकुआं थाना पुलिस और जिला आसूचना इकाई (डीआईयू) की संयुक्त टीम ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए कदमकुआं थाना कांड संख्या 49/22 के वांछित अभियुक्त रवि कुमार उर्फ रवि यादव को गिरफ्तार किया।

सूत्रों ने बताया कि सात जुलाई की रात शिबू डेयरी, पार्क रोड के समीप छापेमारी कर अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। उसके विरुद्ध कदमकुआं थाना कांड संख्या 49/22 में भारतीय दंड संहिता की गंभीर धाराओं तथा आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज है और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। अभियुक्त से पूछताछ की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित