मुंबई , सितंबर 15 -- बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने बताया कि फिल्म 'वाइब' में काम करने का फैसला उन्होंने फरहान अख्तर के फोन और कुणाल खेमू से कहानी सुनने के बाद किया।प्रीति ने कहा, "फरहान ने मुझे फोन किया और फिल्म के बारे में बताया। इसके बाद कुणाल ने मुझे कहानी सुनाई। मुझे इसका हास्य, एक्शन और कहानी का मिश्रण पसंद आया। फिल्म की अपनी एक खास वाइब है।"कुणाल खेमू लिखित और निर्देशित 'वाइब' हाई-स्टेक्स एक्शन कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, वंशिका धीर, यशपाल शर्मा और दिनेश लाल यादव प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
फिल्म का निर्माण कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले किया है। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की इस फिल्म के सह-निर्माता भी कुणाल खेमू और चिराग निहलानी हैं।
'वाइब' 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित