पटना , सितंबर 04 -- जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने शुक्रवार को कहा कि पार्टी पांच सितंबर से 'फरक्का जल संधि पर नीतीश संवाद' कार्यक्रम की शुरुआत करेगी।

जदयू प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसके तहत गंगा किनारे बसे बिहार के सभी 12 जिलों में चरणबद्ध तरीके से संवाद कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे।

श्री कुशवाहा ने यहां जदयू प्रदेश कार्यालय में संवाददाताओं को कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी देते हुए कहा कि इसकी शुरुआत बक्सर से होगी, जहां से गंगा बिहार में प्रवेश करती है, जबकि इसका समापन कटिहार जिले में होगा, जहां से गंगा पश्चिम बंगाल में प्रवेश करती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित