जयपुर , जुलाई 23 -- भारत और विदेशों के दिग्गज उद्योगपति सात से 11 सितम्बर तक राजस्थान में फतेहपुर शेखावाटी में इकट्ठा होंगे।

श्री शक्ति गोयनका ट्रस्ट कोलकत्ता के प्रबंधन न्यासी सुशील कुमार गोयनका ने गुरुवार को बताया कि श्री शक्ति गोयनका ट्रस्ट कोलकत्ता द्वारा आयोजित किये जाने वाले इस 'गोयनका संगम 2026' के दौरान भारत और विदेशों में बसे गोयनका समुदाय के सबसे धनी उद्योगपति अपने परिवार के साथ चार दिन तक अपने पैतृक गांव फ़तेहपुर शेखावाटी में अपनी कुल देवी 'दादी जी' के मन्दिर में विशेष अनुष्ठान और पूजा-अर्चना करके आराध्य देवी का आशीर्वाद ग्रहण करेंगे।

उन्होंने बताया कि इस संगम में ज़ी समूह के अध्यक्ष सुभाष चन्द्रा, इमामी ग्रुप के सह अध्यक्ष आर एस गोयनका, टैली ग्रुप के अध्यक्ष भरत गोयनका, पशुपति ग्रुप के अध्यक्ष विष्णु गोयनका, गोल्डन गोयनका समूह के गिरधारी लाल गोयनका, टैली सोलूशन्स के अध्यक्ष श्री भरत गोयनका सहित देश विदेश के दिग्गज उद्योगपति शामिल होंगे। संगम में देश-विदेश से व्यापारिक घरानों के करीब छह सौ लोग इस संगम में शिरकत करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित