फतेहपुर , मई 30 -- उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के असोथर क्षेत्र में शनिवार दोपहर दुकान खोलते समय करंट की चपेट में आकर एक व्यापारी की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि नई बाजार असोथर निवासी वाहिद अपने भाई के साथ जूता-चप्पल और लेदर का व्यवसाय करते थे।शनिवार को दुकान खोलने के दौरान जैसे ही उन्होंने शटर उठाने का प्रयास किया, उन्हें करंट का झटका लगा और वह शटर से चिपक गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित