फतेहपुर एक मई (वार्ता) फतेहपुर जिले में फतेहपुर-बांदा मार्ग पर स्थित मार्क पुल पर गुरुवार देर रात डंपर से कुचलकर दो युवकों की मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रुप से घायल हो गया। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने मारका पल पर जाम लगा दिया है। आक्रोश को देखते हुए सीओ सहित भारी फोर्स लगा दी गई है। 10 घंटे से चक्का जाम होने से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार असोथर थाना क्षेत्र के रहने वाले तीन दोस्त शिवम सनी और बसंता एक ही बाइक से सवार होकर एक शादी समारोह में जा रहे थे कि अवैध बालू खनन में लगी तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया जिससे दो युवकों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
देर रात हुए हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मारकापुल पर दोनों शवों को रखकर चक्का जाम कर दिया है। ग्रामीणों का आरोप है कि आए दिन अवैध बालू खनन में लगे वाहनों से दुर्घटना होती हैं और अब तक कई लोगों की जान भी जा चुकी है लेकिन प्रशासन अवैध बालू खनन को रोक नहीं पा रहा है जिससे यहां आए दिन घटनाएं हुआ करती है।
चक्का जाम और आकोश को देखते हुए क्षेत्राधिकार और एसडीएम भारी कोर्स के साथ मौके पर हैं और आक्रोशित को मनाने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं ग्रामीण इस मांग पर खड़े हुए हैं कि पहले डंपर चालक को गिरफ्तार किया जाए और मृतक परिजनों को उचित मुआवजा दिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित