फतेहपुर , अप्रैल् 6 -- उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के खागा कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को सड़क हादसे में लोडर वाहन के चालक और एक श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि नेशनल हाईवे-2 पर भोगलपुर गांव के पास एक ट्रक खड़ा था, तभी पीछे से आ रहा लोडर उसमें जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लोडर में सवार चालक और श्रमिक वाहन में बुरी तरह फंस गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान चालक कमलेश कुमार (पुत्र शिवशंकर), निवासी कमालपुर थाना थरियांव और श्रमिक मूलचंद (60) के रूप में हुई है।
गौरतलब है कि हाईवे पर खड़े वाहनों को लेकर पहले भी सख्त निर्देश जारी किए जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद लापरवाही के कारण ऐसे हादसे लगातार सामने आ रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित