फतेहपुर , अप्रैल 1 -- उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में करंट लगने से विद्युत विभाग के एक संविदा कर्मी की मौके पर ही मृत्यु हो गई। पुलिस प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि मौहर गांव निवासी नोखेलाल (38) पुत्र नेपाली उर्फ बाबा विद्युत विभाग में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत था। बुधवार पूर्वाह्न वह तेंदुली फीडर से शटडाउन लेकर चौडगरा स्थित एक इंटरनेशनल स्कूल के पास विद्युत आपूर्ति ठीक करने गया था। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित