फतेहपुर , सितंबर 29 -- उत्तर प्रदेश में फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र में सोमवार शाम गैस सिलेंडर विस्फोट में घायल एक व्यक्ति की मौत होने के साथ मृतक संख्या अब पांच हो गयी है।
क्षेत्र के मालवा कस्बे में सोमवार शाम गैस सिलेंडर फटने से दो मंजिला मकान गिर गया था जिसके मलबे में दब कर दो सगे भाइयों समेत चार लोगों की मौत मौके पर हो गई थी जबकि तीन को अस्पताल में दाखिल कराया गया था जिसमें से देर रात एक और युवक की मौत हो गई। दोनों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दूसरी और मुख्यमंत्री ने घायलों को 50-50 और मृतकों दो-दो लाख रुपए देने की घोषणा की जिस पर जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने उनके परिजनों को राहत का चेक सौंप दिया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार मलवा कस्बे निवासी सुरेश उर्फ धुललर कस्बे में फल की दुकान चलाता है। सोमवार की देर शाम अअचानक उसके घर रखा गैस सिलेंडर फट गया जिससे उसका दो मंजिला मकान ढहा गया। मालवे में कुणाल 17 पुत्र सुरेश कार्तिक 10 पुत्र सुरेश अर्पित 10 पुत्र रोहित वेद आठ पुत्र रोहित गुप्ता तथा आलोक पुत्र पन्ना को किसी तरह से मलवे से निकल गया और सबको अस्पताल ले जाया गया जिसमें से डॉक्टर ने कुणाल कार्तिक अर्पित और वेद को मृत घोषित कर दिया था जबकि आलोक सहित तीन का का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था देर रात आलोक में भी दम तोड़ दिया।
दूसरी ओर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मृतकों को दो-दो लाख तथा घायलों को 50 देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री का आदेश मिलने के बाद जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने मृत्यु के परिजनों को राहत का चेक सौंप दिया है। दूसरी ओर दोनों घायलों को देखने के लिए आज जिलाधिकारी निधि गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक गए और डॉक्टर से दोनों का इलाज बेहतर ढंग से करने को कहां है।
जिलाधिकारी निधि गुप्ता ने मृत्यु के परिजनों को राहत का चेक सौंप दिया है। दूसरी ओर दोनों घायलों को देखने के लिए आज जिलाधिकारी निधि गुप्ता और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक गए और डॉक्टर से दोनों का इलाज बेहतर ढंग से करने को कहां है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित