नागपुर , मार्च 14 -- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आज नागरिकों का आह्वान किया कि वे संविधान में निहित मूल्यों को बनाए रखते हुए राष्ट्र और राज्य के विकास के लिए मिलकर काम करें।

श्री फडणवीस ने नागपुर के कस्तूरचंद पार्क में आयोजित समारोह के दौरान 200 फीट ऊंचे खंभे पर लगे राष्ट्रीय ध्वज का अनावरण किया। इस मौके पर अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह विशाल तिरंगा देशभक्ति के प्रतीक के रूप में खड़ा रहेगा और नागरिकों, विशेषकर युवाओं को राष्ट्र के आदर्शों के प्रति प्रतिबद्ध रहने के लिए प्रेरित करेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित