कोल्हापुर , अगस्त 09 -- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को कोल्हापुर में छत्रपति ताराराणी पुलिस आवास परिसर के नवनिर्मित आवासीय भवनों का उद्घाटन किया। यह परिसर कोल्हापुर के पुलिस अधीक्षक के अधीन कार्यरत पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बनाया गया है।
पुलिस मुख्यालय क्षेत्र में स्थित इस परिसर का निर्माण महाराष्ट्र राज्य पुलिस आवास एवं कल्याण निगम ने 71.28 करोड़ रुपये की लागत से किया है।
परियोजना के तहत 18 मंजिला दो इमारतों का निर्माण किया गया है, जिनमें प्रत्येक इमारत में 102 आवासीय इकाइयां हैं। इस प्रकार परिसर में कुल 204 आवासीय इकाइयां उपलब्ध करायी गयी हैं। परिसर का कुल निर्मित क्षेत्रफल 24,101 वर्ग मीटर है।
आवासीय भवनों में छत पर सौर ऊर्जा संयंत्र, सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और अग्निशमन प्रणाली सहित विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करायी गयी हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित