मुंबई , अक्टूबर 17 -- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को शनिवार को वर्धा जिले के सावांगी में 'अडानी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च' (डीम्ड यूनिवर्सिटी) के 17वें दीक्षांत समारोह में मानद डीलिट की उपाधि से सम्मानित किया गया।

इस समारोह की अध्यक्षता जाने-माने उद्योगपति गौतम अडानी की पत्नी एवं संस्थान की कुलपति डॉ. प्रीति गौतम अडानी ने की।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार दत्ता मेघे सभागार में आयोजित इस दीक्षांत समारोह में श्री फडणवीस को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। 'अडानी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च' (डीम्ड यूनिवर्सिटी) का संचालन 'अडानी फाउंडेशन' द्वारा किया जाता है, जिसे 'अडानी ग्रुप' ने स्थापित किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित