मुंबई , जुलाई 15 -- महाराष्ट्र के राजनीतिक गलियारों में मंगलवार देर रात उस समय हलचल तेज हो गई जब दिवंगत अजीत पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेताओं प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे के साथ राकांपा (शरदचंद्र) के वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक निवास 'वर्षा' पर एक बंद कमरे में बैठक की।

यह बैठक कथित तौर पर करीब सवा घंटे तक चली, हालांकि इसके एजेंडे का खुलासा नहीं किया गया है। यह घटनाक्रम राज्य में संभावित राजनीतिक फेरबदल को लेकर चल रही अटकलों के बीच सामने आया है। रिपोर्टों के अनुसार, राकांपा (शरदचंद्र) के प्रमुख शरद पवार अपनी भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर विचार कर रहे हैं, जबकि राजनीतिक हलकों में यह चर्चाएं गर्म हैं कि उनकी पार्टी का एक धड़ा सत्ताधारी गठबंधन के करीब आ सकता है।

यह बैठक ऐसे समय में भी हुई है जब राज्य में 'ऑपरेशन टाइगर' को लेकर भी चर्चाएं हैं, जिसके तहत एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना हाल ही में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के छह सांसदों को अपने पाले में लाने में कामयाब रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित