फगवाड़ा , अप्रैल 07 -- पंजाब में अमृतसर ग्रामीण पुलिस से मिली सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए, कपूरथला पुलिस ने नशीले पदार्थों की तस्करी के एक मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है।

फगवाड़ा क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से 16.8 किलोग्राम हेरोइन बरामद की गयी है। पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने मंगलवार को बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि खेप सीमावर्ती क्षेत्र से मंगवाई गयी थी और इसे चंडीगढ़ पहुंचाया जाना था। इस तस्करी नेटवर्क के तार पाकिस्तान और दुबई स्थित हैंडलर्स से जुड़े हैं जो इस नेटवर्क को संचालित कर रहे हैं।

श्री यादव ने कहा कि इस संबंध में थाना सदर, फगवाड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करली गयी है। पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच जारी है और अधिक गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित