फगवाड़ा , अगस्त 14 -- स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी की फगवाड़ा इकाई की ओर से शुक्रवार को शहर में तिरंगा यात्रा निकाली गयी। पूर्व होशियारपुर सांसद सोम प्रकाश के नेतृत्व में आयोजित इस यात्रा में करीब 150 से 160 भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हिस्सा लिया।
तिरंगा यात्रा सेंट्रल टाउन से शुरू होकर गांधी चौक, कुलथम चौक, गौशाला रोड और चटकइयां चौक से होते हुए गोल चौक पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में शामिल लोगों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देशभक्ति के नारे लगाये और 'भारत माता की जय' के उद्घोष किये।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित