जयपुर , अप्रैल 01 -- राजस्थान में प्रोफेसर रमन कुमार दवे को राज ऋषि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय अलवर में कुलगुरु नियुक्त किया गया हैं।
राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ किसनराव बागडे ने आदेश जारी करके प्रोफेसर दवे को इस पद पर नियुक्त किया। श्री बागडे ने राज्य सरकार के परामर्श से यह आदेश जारी किया।
कुलगुरु पद पर यह नियुक्ति प्रो. रमन कुमार दवे के कार्यभार संभालने की तिथि से तीन वर्ष या 70 वर्ष की आयु प्राप्त करने तक इनमें से जो भी पहले के लिए की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित