भोपाल , सितंबर 03 -- मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने जीवाजी विश्वविद्यालय, ग्वालियर के नए कुलगुरू के रूप में डॉ. दिवाकर सिंह राजपूत को नियुक्त किया है। डॉ. राजपूत वर्तमान में डॉ. हरीसिंह गौर विश्वविद्यालय, सागर में समाजशास्त्र एवं सामाजिक कार्य विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष हैं।

राज्यपाल ने डॉ. राजपूत की नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से चार वर्ष की अवधि अथवा 70 वर्ष की आयु पूरी होने तक, जो भी पहले हो, के लिए की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित