जमुई , अप्रैल 27 -- प्रोफेसर प्रदीप कुमार सिंह को जमुई के श्यामा प्रसाद सिंह महिला महाविद्यालय का प्राचार्य नियुक्त किया गया है।
श्री सिंह ने पूर्व प्राचार्य डॉ सुचिता उपाध्याय की सेवानिवृत्ति के बाद सोमवार को नए प्राचार्य के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वह गांधी विचार विभाग के विभागाध्यक्ष पद पर आसीन थे।
प्रो. सिंह को वरीयता के आधार पर महाविद्यालय का प्रचार नियुक्त किया गया। वह 1990 से इस महाविद्यालय में कार्यरत हैं। महाविद्यालय शासी निकाय के सचिव प्रो.जय कुमार सिंह, अध्यक्ष प्रो. डॉक्टर अलाउद्दीन और जमुई के अनुमंडल पदाधिकारी(एसडीओ) सौरभ कुमार ने एक बैठक में प्रो. प्रदीप कुमार सिंह के नाम पर मुहर लगाई,।
इस अवसर पर प्रो. सिंह ने कहा कि वह महाविद्यालय में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के साथ विकास कार्यों को नए ऊंचाई तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित