अंबिकापुर , अप्रैल 26 -- छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के एक मामले में गांधीनगर थाना पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पुलिस के अनुसार, मर्ग क्रमांक 89/25 धारा 194 बीएनएसएस के तहत दर्ज मामले की जांच के दौरान यह सामने आया कि मृतका सहोद्री सिंह, निवासी धनगवां थाना गांधीनगर, का झारखंड के पलामू जिले निवासी गुलाम रसूल (22) के साथ प्रेम संबंध था। दोनों के बीच नियमित रूप से मोबाइल पर बातचीत होती थी।
बताया गया कि 19 सितंबर 2025 को आरोपी ने मृतका को कई बार फोन किया। बातचीत के दौरान उसने मृतिका के चरित्र पर संदेह जताते हुए गाली-गलौज की और अपमानजनक शब्द कहे। इस घटना से आहत होकर युवती ने उसी दिन अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित