अलवर ,10अप्रैल(वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़-बांदीकुई रेल मार्ग के मध्य स्थित सुरेर रेलवे स्टेशन के समीप शुक्रवार की सुबह नाबालिग युवक-युवती की ट्रेन से रन ओवर होने मौत हो गई।

सूचना पर राजगढ़ व रेलवे पुलिस, जीआरपी मौके पर पहुंची। जहां पालिकाकर्मी जुगनू तम्बोली की टीम की सहायता से दोनों के शवो को कब्जे में ले राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी में पहुंचाया। मृतकों के शवो का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। वही सूचना पर एफएसल की टीम राजगढ़ चिकित्सालय पहुंची। जहां आवश्यक जानकारी ले साक्ष्य जुटाए।

जीआरपी के डीएसपी नरेंद्र ने बताया कि जीआरपी अलवर के अंतर्गत सुरेर रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर से सूचना मिली की शुक्रवार की सुबह नाबालिग लड़की व लड़का ट्रेन से रन ओवर हो गए है। सूचना पर मौके पर जीआरपी पुलिस पहुंची। जहां दोनों के शवो को कब्जे में लेकर राजगढ़ सीएचसी की मोर्चरी पहुंचाया। वही मृतक दोनों युवक-युवती के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मामला दर्ज कर मृत्यु हो जाने के कारणों की जांच की जाएगी।

वहीं मृतक नाबालिग लड़के ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टेट्स लगाया था। जिसमे लिखा हुआ था कि "अचानक मर भी गया तो दुःखी मत होना मेरे....दोस्त वादा दोस्ती का किया था जिंदगी का नही..." दोनों ही नाबालिग युवक-युवती एक ही विधालय में पढ़ते थे। लड़के ने इसी वर्ष 12वी कक्षा पास की है ओर लड़की इस वर्ष 12वी कक्षा में आई है। इस सम्बन्ध में राजगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी नाबालिग लड़के के पिता ने जीआरपी पुलिस को रिपोर्ट पेश कर बताया कि शुक्रवार की सुबह उसका लड़का बिना बताए रेलवे स्टेशन सुरेर पर गांव की लड़की के साथ चला गया। जिन्होंने आपसी प्रेम-प्रसंग के चलते ट्रेन से कटकर आत्महत्या करली। जिसको लेकर उन्हें किसी पर कोई संदेह नही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित