भरतपुर , मई 11 -- राजस्थान में धौलपुर के बसेड़ी में सोमवार को पंचायत समिति परिसर स्थित सांख्यिकी विभाग परिसर के टावर पर एक युवक के चढ़ जाने से हड़कंप मच गया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि प्रेम प्रसंग से जुड़े मामले को लेकर युवक के टावर पर चढ़ जाने की जानकारी मिलने के बाद पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और युवक को समझाने का प्रयास किया।
सूत्रों ने बताया कि मौके पर लोगों की भारी भीड़ एकत्रित है। युवक की सुरक्षा को लेकर चिंतित पुलिस एवं प्रशासन ने नागरिक सुरक्षा के जवानों को भी मौके पर बुला लिया है। टावर के आसपास जाल लगाकर सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश गये दिये हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित