पटना , अक्टूबर 23 -- बिहार विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने शुक्रवार को अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान श्रीराम के दर्शन-पूजन कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

डॉ. कुमार ने इस दौरान हनुमानगढ़ी में वीर हनुमान के दर्शन कर आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भगवान श्रीराम के दर्शन-पूजन से मन को आध्यात्मिक शांति मिलती है और नई ऊर्जा का संचार होता है। प्रभु श्रीराम का जीवन मर्यादा, त्याग, सेवा, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का अनुपम उदाहरण है। उनके आदर्श और जीवन-मूल्य हम सभी को समाज एवं राष्ट्र की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित