, April 6 -- उलानबटोर (मंगोलिया) भारतीय मुक्केबाज प्रीति पवार, प्रति और अरुंधति ने सोमवार को एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2026 के सेमीफाइनल मुकाबलों में अपने-अपने प्रतिंद्वद्वियों हराकर टूर्नामेंट फानइल में जगह बनाई।

प्रीति पवार ने 54 किग्रा भार वर्ग मुकाबले में पेरिस ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता दक्षिण कोरिया की एजी इम को हराया। वही प्रिया (महिला 60 किग्रा) और अरुंधति चौधरी (महिला 70 किग्रा) ने अपने-अपने प्रतिद्वद्वियों को हराकर स्वर्ण पदक मुकाबले में प्रवेश किया।

आज यहां हुए मुकाबले में प्रीति पवार ने एजी इम के खिलाफ तीनों राउंड में अपना दबदबा बनाए रखा और सर्वसम्मत निर्णय से 5-0 की जीत हासिल की। अब स्वर्ण पदक के लिए उनका मुकाबला चीनी ताइपे की हुआंग शियाओ-वेन से होगा, जो तीन बार की विश्व मुक्केबाजी चैंपियन और टोक्यो 2020 की कांस्य पदक विजेता हैं।

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ की चयन प्रक्रिया के अनुसार, जो मुक्केबाज एशियाई मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2026 के फाइनल में पहुंचते हैं, उन्हें राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेलों के लिए सीधे प्रवेश मिल जाता है।

अन्य मुकाबलों में पूर्व विश्व चैंपियन निकहत जरीन (महिला 51 किग्रा), ओलंपिक पदक विजेता लवलीना बोरगोहेन (महिला 75 किग्रा) और ओलंपियन पूजा रानी (महिला 80 किग्रा) अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले 5-0 के समान अंतर से हार गईं और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा।

निकहत को पेरिस 2024 चैंपियन चीन की वू यू के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जबकि लवलीना को उज्बेकिस्तान की अजीजा ज़ोकिरोवा ने हराया। पूजा रानी कजाकिस्तान की नादेज़्दा र्याबेट्स से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। अजीजा और र्याबेट्स, दोनों ही विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता हैं।

प्रिया (महिला 60 किग्रा) और अरुंधति चौधरी (महिला 70 किग्रा) ने अपने-अपने सेमीफाइनल प्रतिद्वंद्वियों को आसानी से हराकर फाइनल मुकाबलों में जगह बनाई।

प्रिया ने मंगोलिया की नामुन मोंखोर को 5-0 के सर्वसम्मत निर्णय से हराया। अब फाइनल मुकाबले में उनका सामना डेमोक्रेटिक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ कोरिया की उन ग्योंग वोन से होगा।

अरुंधति ने उज्बेकिस्तान की ओयशा तोइरोवा पर 4-1 की जीत के साथ सभी को प्रभावित किया और अब स्वर्ण पदक के लिए उनका मुकाबला कजाकिस्तान की बकित सेइडिश से होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित