वडोदरा , अक्टूबर 27 -- प्रियांशु मोलिया (नाबाद 321) के तिहरे शतक से बड़ौदा ने जम्मू और कश्मीर के खिलाफ रणजी ट्रॉफी ग्रुप ए मैच में दूसरे दिन मंगलवार को 616 रन का विशाल स्कोर बना लिया। महेश पिठिया (102) ने मोलिया का साथ देते हुए अपना पहला फर्स्ट-क्लास शतक बनाया और बड़ौदा को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। प्रियांशु मोलिया ने 492 गेंदों की पारी में 36 चौके और एक छक्का लगाया । जम्मू-कश्मीर ने इसके जवाब में स्टंप्स तक बिना कोई विकेट खोये छह रन बना लिए हैं।

करण शर्मा का शतकपुड्डुचेरी(वार्ता) करण शर्मा के शानदार नाबाद 162 रन ने उत्तर प्रदेश को पुडुचेरी के खिलाफ ग्रुप ए मैच में मुश्किल से बाहर निकाला, जिससे स्टंप्स तक उनका स्कोर 9 विकेट पर 328 रन हो गया। शिवम मावी ने भी अपना अर्धशतक बनाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित