बेंगलुरु , जून 30 -- कर्नाटक के गृह मंत्री प्रियांक खरगे ने मंगलवार को चुनाव आयोग पर केन्द्र सरकार के इशारों पर काम करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वह 'केन्द्र सरकार के हाथों की कठपुतली बन गया है।'उन्होंने मतदाता सूची की चल रही विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया को सत्ताधारी दल को सत्ता में बनाए रखने की एक विशेष राजनीतिक कवायद बताया।

श्री खरगे ने संवाददाताओं से बात करते हुए इस संवैधानिक संस्था की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि मतदाता सूची संशोधन की प्रक्रिया को आगे बढ़ाते समय आयोग ने कर्नाटक सरकार द्वारा उठाए गए गंभीर कानूनी और संवैधानिक आपत्तियों को नजरंदाज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित