मुंबई , फ़रवरी 26 -- गायिका प्रियंका सिंह और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का नया होली गीत 'होली में घरे अइबा की ना' रिलीज हो गया है। होली से पहले होली का त्यौहार खास बनाते हुए वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स म्यूजिक कंपनी के एमडी एवं फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार एक और नया होली गीत 'होली में घरे अइबा की ना' लेकर आये हैं। इस गाने को भोजपुरी की मशहूर गायिका प्रियंका सिंह ने सुरीली आवाज में गाया है। इसके वीडियो में अभिनेत्री माही श्रीवास्तव नजर आ रही हैं। यह होली गीत वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी प्रस्तुत इस गीत के निर्माता रत्नाकर कुमार हैं। इस गीत के गीतकार सूरज सिंह, संगीतकार साजन मिश्रा हैं। वीडियो निर्देशक सुनील बाबा, कोरियोग्राफर एमके गुप्ता जॉय, डीओपी रंजन, एडीटर आलोक गुप्ता हैं। डीआई रोहित सिंह ने किया है। इस होली गीत का आल राइट्स वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के पास है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित