पौड़ी,14दिसंबर (वार्ता) उत्तराखंड में प्रादेशिक पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता,2025 में पौड़ी पुलिस ने जीत का परचम लहराते हुए 04 स्वर्ण सहित कुल 06 पदक जीता।

दिनांक 11.12.2025 से 13.12.2025 तक 40वीं वाहिनी में आयोजित तीन दिवसीय 23 प्रादेशिक (जनपद/वाहिनी) पुलिस वैज्ञानिक अनुसंधान, फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, कंप्यूटर, एंटी-सबोटाज एवं डॉग स्क्वायड प्रतियोगिता-2025 में जनपद पौड़ी गढ़वाल पुलिस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अपनी पेशेवर दक्षता, तकनीकी कौशल एवं अनुशासन का प्रभावशाली परिचय दिया। इस प्रतियोगिता में जनपद पुलिस ने चार स्वर्ण पदक एवं दो कांस्य पदक सहित कुल छह पदक जीत कर जनपद का नाम गौरवान्वित किया।

इस विशेष उपलब्धि पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी ने समस्त विजेता प्रतिभागियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित