सतना , सितंबर 29 -- मध्यप्रदेश के सतना जिले में सरकारी स्कूल भवन की छत का प्लास्टर गिरने से पढ़ाई कर रहे चार छात्र मामूली रूप से घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार दोपहर सोहावल विकासखंड के कुआं गांव के निकट डफाई प्राथमिक पाठशाला के भवन की छत का प्लास्टर गिर गया। इसकी चपेट में आने से हर्ष कोल, पल्लवी कोल, जान्हवी कोल और रागिनी कोल घायल हो गए। घायल छात्रों को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका उपचार कराया गया। घटना के बाद स्कूल के छात्र-छात्राओं में भय व्याप्त है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित