कानपुर , जून 17 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानो को सम्मानित करने कानपुर आयेंगे। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के कैलाश सभागार में दोपहर 12 बजे प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा जिसमें प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के अलावा अन्नदाता को खेती के लिये जरुरी आधुनिक तकनीक से जोड़ने के प्रति जागरुक किया जायेगा।
इस कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय के अलावा स्थानीय सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित