मुंबई , मई 12 -- प्राइम वीडियो ने फिल्म सिस्टम का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

प्राइम ओरिजिनल फिल्म सिस्टम एक दमदार कोर्टरूम थ्रिलर है, जिसका निर्देशन अश्विनी अय्यर तिवारी ने किया है। फिल्म का निर्माण बावेजा स्टूडियोज के बैनर तले पम्मी बावेजा, हरमन बावेजा और स्मिता बालिगा ने किया है। इस फिल्म को हरमन बावेजा, अरुण सुकुमार, अश्विनी अय्यर तिवारी, तसनीम लोखंडवाला और अक्षत घिल्डियाल ने लिखा है। फिल्म सिस्टम में सोनाक्षी सिन्हा, ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर लीड रोल में नजर आएंगे। इनके साथ प्रीति अग्रवाल, अदिनाथ कोठारे, आश्रिया मिश्रा, गौरव पांडे और सयानदीप सेनगुप्ता अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे।सिस्टम 22 मई को हिंदी में भारत समेत दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर एक्सक्लूसिव प्रीमियर होगी।

फिल्म सिस्टम का ट्रेलर नेहा से शुरू होता है, जो सोनाक्षी सिन्हा द्वारा निभाई गई एक दृढ़ निश्चयी युवा वकील है। उसे अपने पिता (आशुतोष गोवारिकर) से एक मुश्किल चुनौती मिलती है कि यदि उसे उनकी फर्म में पार्टनर बनना है तो खुद को साबित करना होगा। इस चुनौती को पूरा करने के लिए वह सारिका (ज्योतिका) को साथ लाती है, जो एक तेज-तर्रार कोर्टरूम स्टेनोग्राफर है और जिसके अपने छिपे हुए मकसद भी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित