कोल्हापुर , अगस्त 27 -- महाराष्ट्र में किसानों के प्रमुख संगठन स्वाभिमानी शेतकारी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राजू शेट्टी ने चेतावनी दी है कि प्रस्तावित शक्तिपीठ महामार्ग से प्रभावित किसान इस परियोजना के लिए अपनी एक इंच जमीन भी नहीं देंगे।

कोल्हापुर जिले में 9 सितंबर से शक्तिपीठ महामार्ग के लिए भूमि सर्वेक्षण शुरू होने की पृष्ठभूमि में गुरुवार शाम शासकीय विश्राम गृह में प्रमुख कार्यकर्ताओं और प्रभावित किसानों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गयी। इस बैठक को संबोधित करते हुए किसान नेता राजू शेट्टी ने बेहद आक्रामक रुख अपनाया। उन्होंने किसानों का आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने खेतों में हल के फाल को तेज और तैयार रखें। यदि अधिकारी नाप-जोख करने के लिए खेतों में जबरन प्रवेश करते हैं, तो किसान अपनी मातृभूमि और खेतों की रक्षा करें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित