फिरोजाबाद , अक्टूबर 29 -- फिरोजाबाद जिले में थाना उत्तर क्षेत्र के तहत गुरुवार को एक निजी अस्पताल में प्रसव के बाद महिला की मौत होने से आक्रोशित परिजनों द्वारा हंगामा किया गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के साथ ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा अस्पताल को सीज कर जांच करवाई की जायेगी।

पुलिस ने बताया कि उत्तर क्षेत्र के तहत मोहल्ला जैन नगर में स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल में बुधवार को थाना दक्षिण क्षेत्र नगला मोती निवासी योगेश कुमार ने अपनी पत्नी खुशबू (25) का ऑपरेशन के द्वारा प्रसव कराया था। पत्नी की तबीयत देर रात खराब होने पर अस्पताल संचालकों ने आगरा परिचित निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया जहां उसकी मौत हो गई।

आक्रोशित परिजन शव को लेकर फिरोजाबाद आरोग्यं अस्पताल के सामने रखकर हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप है अस्पताल के डॉक्टरों ने पूरा पैसा लेने के वाद भी इलाज मे लापरवाही की है। महिला की हत्या के लिए अस्पताल के स्टाफ को आरोपी ठहराया गया। हंगामा की सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया और आरोपियों के खिलाफ जांच का भरोसा दिया।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी संबंधित अस्पताल के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सीज कर दिया गया है। अस्पताल के संबंध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा भी जांच की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित