हैदराबाद , जुलाई 20 -- भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के प्रशिक्षु अधिकारी उदय कृष्ण रेड्डी को सोमवार को हैदराबाद के मोतीनगर में एक रिश्तेदार के घर पर कथित तौर पर सैनिटाइज़र पीकर आत्महत्या के प्रयास के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सोमवार सुबह हुई, जिसके बाद उनके रिश्तेदारों ने उन्हें तुरंत एस.आर. नगर के एक निजी अस्पताल में पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।
यह घटना एक महिला प्रशिक्षु भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर अट्टापुर पुलिस द्वारा श्री रेड्डी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज किए जाने के एक दिन बाद सामने आयी है। इस मामले ने राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में व्यापक ध्यान खींचा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित