रायपुर , जून 21 -- लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रविवार को छत्तीसगढ़ दौरे के दौरान कांग्रेस के संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के बाद नया रायपुर स्थित एक मैगी पॉइंट पर रुककर चाय और मैगी का आनंद लिया।

कांग्रेस नेताओं से मिली जानकारी के अनुसार श्री गांधी अभनपुर में आयोजित पार्टी के 10 दिवसीय संगठन सृजन प्रशिक्षण शिविर के दूसरे दिन शामिल हुए, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वे स्वामी विवेकानंद हवाईअड्डे के लिए रवाना हुए।

हवाईअड्डा जाते समय उनका काफिला नया रायपुर स्थित एक मैगी पॉइंट पर कुछ देर के लिए रुका। इस दौरान उन्होंने चाय और मैगी का स्वाद लिया। उनके अचानक रुकने की जानकारी मिलने पर आसपास मौजूद लोगों में उत्सुकता देखी गई और कई लोगों ने उनसे मुलाकात कर तस्वीरें भी खिंचवाईं।

इस अवसर पर सचिन पायलट, भूपेश बघेल, दीपक बैज तथा टीएस सिंहदेव सहित कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। नेताओं ने भी श्री राहुल गांधी के साथ चाय और मैगी का आनंद लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित