आरा, मई 30 -- भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने शनिवार को कहा कि प्रशिक्षण वर्ग पार्टी की संगठनात्मक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त, अनुशासित और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध बनाता है। श्री सरावगी ने आज भाजपा के "पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान" के अंतर्गत भोजपुर जिले के धनुपरा में आयोजित दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ किया।इस अवसर पर उन्होंने माँ भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन किया तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति और राष्ट्र निर्माण में कार्यकर्ताओं की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

‎ श्री सरावगी ने इस अवसर पर कहा कि ‎ भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ कार्य करने वाला एक वैचारिक आंदोलन है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना को अपने जीवन में आत्मसात कर समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और सेवा का लाभ पहुंचाने के लिए समर्पित भाव से कार्य करता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग भाजपा की संगठनात्मक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से सशक्त, अनुशासित और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध बनाता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित