चंडीगढ़ , अप्रैल 13 -- हरियाणा में प्रशासनिक कार्यों को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाने की दिशा में सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाये जा रहे हैं। इसी क्रम में विभिन्न विभागों के अंतर्गत कुल 396 महत्वपूर्णडेटा लेयर की पहचान की गयी है, जिनके माध्यम से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन और निगरानी को सुनिश्चित किया जाएगा। साथ ही, डेटा की गुणवत्ता सुधारने के लिए मानक संचालन प्रक्रियाएं (एसओपी) भी लागू की गयी हैं, ताकि सूचनाएं अधिक सटीक और विश्वसनीय बन सकें।

अधिकारियों के अनुसार, इन डेटा लेयर के जरिए विकास कार्यों, परियोजनाओं और सेवाओं की वास्तविकसमय में समीक्षा संभव होगी, जिससे निर्णय लेने की प्रक्रिया अधिक तेज और प्रभावी बनेगी। इससे विभागों के बीच समन्वय भी बेहतर होगा और आम जनता को मिलने वाली सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार आएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित