भागलपुर , अक्टूबर 21 -- बिहार के शिक्षा मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता मिथिलेश तिवारी ने जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर पर निशाना साधते हुए कहा कि वह आगामी विधान परिषद चुनाव में अपनी पार्टी को मजबूत करने के बजाय विपक्षी दलों को लाभ पहुंचाने में जुटे हैं।

शिक्षा मंत्री ने मतदाताओं से ऐसे नेताओं के राजनीतिक बयानों से सतर्क रहने और आगामी विधान परिषद चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

श्री तिवारी ने कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के राजग प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर जहां भी जाते हैं, राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ( राजग) और भाजपा का विरोध करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वह राजनीतिक भ्रम फैलाकर मतदाताओं को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने मतदाताओं से उनके झांसे में नहीं आने की अपील की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित