पटना , मई 01 -- बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं भागलपुर जिलाध्यक्ष प्रवीण सिंह कुशवाहा के असामयिक निधन पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रवीण सिंह कुशवाहा का निधन पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि स्व. कुशवाहा एक जिंदादिल, समर्पित और कर्मठ नेता थे, जो हमेशा राजनीतिक और सामाजिक जीवन में सक्रिय रहे तथा संगठन को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
बिहार विधान परिषद में दल के नेता डॉ. मदन मोहन झा और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह ने भी उनके निधन पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति प्रकट की।
उल्लेखनीय है कि प्रवीण सिंह कुशवाहा का निधन दिल्ली से बिहार लौटने के दौरान कन्नौज के पास एक सड़क दुर्घटना में हो गया। वे पटना साहिब और कहलगांव विधानसभा क्षेत्रों से कांग्रेस के प्रत्याशी भी रह चुके थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित