प्रयागराज, मई 31 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सोरांव थाना क्षेत्र में बने कानपुर-बनारस हाईवे पर दो ट्रकों में भीषण आग लग गई। यह घटना रविवार दोपहर कुड़गांव के समीप हुई।

सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया।प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कुड़गांव पेट्रोल टंकी के पास सोरांव हाईवे पर दो खड़े ट्रेलर से एक डंपर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि इसके तुरंत बाद ट्रकों में आग लग गई। हादसे में ट्रेलर और डंपर दोनों जलकर खाक हो गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित