रायपुर , अप्रैल 21 -- उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते गाड़ी संख्या 15160/15159 दुर्ग-छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस को नियंत्रित एवं परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह अस्थायी व्यवस्था लागू की है।

जारी जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस 30 अप्रैल 2026 को अपने निर्धारित मार्ग औड़िहार-वाराणसी-प्रयाग-प्रयागराज-मानिकपुर के स्थान पर परिवर्तित मार्ग औड़िहार-जौनपुर-वाराणसी-जिवनाथपुर-प्रयागराज छिवकी-मानिकपुर से संचालित होगी।

इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 15160 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस 29 अप्रैल 2026 को मानिकपुर-प्रयागराज-प्रयाग-वाराणसी-औड़िहार के बजाय मानिकपुर-प्रयागराज-छिवकी-जिवनाथपुर-वाराणसी-जौनपुर-औड़िहार मार्ग से अपने गंतव्य तक जाएगी।

इसके अतिरिक्त, गाड़ी संख्या 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस 24, 27 एवं 29 अप्रैल को लगभग 35 मिनट नियंत्रित (देरी से) चलायी जाएगी।

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित