प्रयागराज , अक्टूबर 4 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में मानसून की विदाई के बाद मौसम का मिजाज तेजी से बदलने लगा है। दिन में तेज चिलचिलाती धूप के कारण गर्मी और उमस परेशान कर रही है, वहीं रात में तापमान गिरने से ठंडक महसूस होने लगी है। दिन और रात के तापमान में अंतर लगातार बढ़ रहा है।
रविवार को अधिकतम तापमान करीब 32 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन में तेज धूप के कारण तापमान बढ़ रहा है, लेकिन शाम होते ही इसमें गिरावट शुरू हो जा रही है। रात के समय तापमान में करीब 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट महसूस हो रही है।ग्रामीण और खुले इलाकों में देर रात के बाद ठंडक का असर ज्यादा महसूस हो रहा है। ओस पड़ने के कारण भी रात के मौसम में ठंडक बढ़ गई है। सुबह के समय भी मौसम अपेक्षाकृत सुहावना रहने लगा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित