प्रयागराज , अक्टूबर 18 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज मे रविवार को पंडाल की सुरक्षा जांच की गई। कोलकाता के दुर्गा पूजा पंडाल में शनिवार शाम हुई दर्दनाक भगदड़ के बाद उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह सतर्क हो गई है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यभर में हाई अलर्ट घोषित करते हुए सभी प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को पंडालों की सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के कड़े निर्देश दिए है। शासन के इन सख्त आदेशों का असर अब संगम नगरी प्रयागराज में भी व्यापक रूप से देखा जा रहा है। यहां के तमाम प्रमुख पूजा पंडालों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।

प्रयागराज में जमीन पर सुरक्षा के क्या बंदोबस्त है यह जानने के लिए यूनीवार्ता ने रविवार को कीडगंज थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध 'बाई का बाग' स्थित भव्य दुर्गा पूजा पंडाल का ग्राउंड पर जाकर रियलिटी चेक किया। रियलिटी चेक के दौरान मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सीधे निरीक्षण करते नजर आए।

पुलिसकर्मियों द्वारा पंडाल के आयोजनकर्ताओं से सुरक्षा से संबंधित तमाम व्यवस्थाओं की बिंदुवार जानकारी ली जा रही थी। बाई का बाग पंडाल में सबसे ज्यादा जोर अग्निशमन यानी आग बुझाने के सुरक्षा इंतजामों पर दिया गया है। वही पुलिस के अधिकारियो के साथ सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्र मे बने पूजा पंडालो की सुरक्षा व्यवस्था पर नज़र बनाये हुए है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित