प्रयागराज , सितंबर 20 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज मे आज निषाद मल्लाह तुरई सहित 17 उप जातियों क़ो ओबीसी से अनुसुचित जाति मे शामिल करनें की मांग यूपी के विधान सभा के चुनाव मे बड़ा मुद्दा बनने जा रही हैं इसी मुद्दे क़ो हवा देने के लिए आज निषाद पार्टी ने 10 दिनों की संवैधानिक सुरक्षा रैली आयोजित किया हैं।

प्रयागराज से इस रैली की शुरुआत हुई हैं प्रयागराज की रैली मे निषाद और अन्य जातियों के हज़ारो लोग पहुंचे हैं, रैली मे आने वाले लोगो का साफ कहना हैं की भाजपा सरकार उन्हें आरक्षण का अधिकार दे क्योंकि सभी पार्टियों नें कुछ किया नहीं जबकि भाजपा नें वादा किया था, प्रयागराज के तेलियर गंज के प्रिंटिंग प्रेस कालेज मैदान मे हुई इस रैली क़ा नाम संविधान सुरक्षा अधिकार नाम दिया गया हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित