प्रयागराज, अक्टूबर 22 -- उत्तर प्रदेश में प्रयागराज जिले के नैनी क्षेत्र मे गुरुवार को स्कूल वैन की चपेट में आने से आठ साल की छात्रा गंभीर रुप से घायल हो गयी। पुलिस ने बताया कि बच्ची स्कूल से वैन मे सवार होकर ड्राइवर के साथ उसी गाड़ी से उतरी थीं। इसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी आगे बढ़ाने लगा तो उसी गाड़ी से बच्ची कुचल गई। लोगो की चीख पुकार मची तो बच्ची को गाड़ी के नीचे से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। बच्ची की हालत गंभीर है।
हादसा प्रयागराज के नैनी इलाके के प्रयाग पुरम में हुआ। छात्रा तस्वनी उदयांसी पाठक दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीसी) में कक्षा तीन में पढ़ती है। बच्ची के पिता मनीष कुमार पाठक दिल्ली में नौकरी करते हैं। स्कूल पहुंचाने के लिए घरवालों ने स्कूल वैन लगाई हुई है। और आज उसी गाडी से वो कुचल कर घायल हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित