प्रयागराज , अगस्त 14 -- उत्तर प्रदेश के प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट शुक्रवार को सहायक पुलिस आयुक्त के पद पर तैनात सात अधिकारियों के तबादले कर दिए गए। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व साइबर क्राइम प्रभारी रवि गुप्ता को सहायक पुलिस आयुक्त धूमनगंज व साइबर क्राइम की कमान दी गई है। सहायक पुलिस आयुक्त ट्रैफिक व यूपी 112 की प्रभारी रही निकिता श्रीवास्तव को सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली, एवं महिला अपराध व यूपी 112 की जिम्मेदारी दी गई है।वही सहायक पुलिस आयुक्त झूंसी, महिला अपराध व लेखा कुंजलता को सहायक पुलिस आयुक्त करछना के पद पर भेजा गया।
सहायक पुलिस आयुक्त थरवई अरुण कुमार पराशर बने झूंसी के नए सहायक पुलिस आयुक्त बनाए गए जबकि धूमनगंज के सहायक पुलिस आयुक्त अजेन्द्र यादव को थरवई का सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया है। करछना के सुनील कुमार सिंह को सहायक पुलिस आयुक्त ट्रैफिक,के पद पर तैनाती मिली है।
नवागत सहायक पुलिस आयुक्त संदीप कुमार राय को सहायक पुलिस आयुक्त ट्रैफिक व लेखा के पद की जिम्मेदारी दी गयी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित